L MURUGAN RESIGNATION : मोदी के मंत्री का इस्तीफा, वजह जानकर चौंकेंगे!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

L MURUGAN RESIGNATION : Modi’s minister resigns, you will be shocked to know the reason!

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर खुद को मंत्री पद की जिम्मेदारियों से मुक्त करने और राज्यसभा सदस्यता छोड़ने की अनुमति मांगी है।

तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने का लक्ष्य

एल. मुरुगन ने अपने फैसले की वजह तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना बताया है। उन्होंने कहा कि वह अब जमीनी स्तर पर लौटकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काम करना चाहते हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरा समय देना चाहते हैं।

2029 के चुनाव पर नजर

मुरुगन के मुताबिक, उनका लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में भाजपा की स्थिति को मजबूत करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में काम करने को अपने जीवन का बड़ा सम्मान बताया।

एल. मुरुगन सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके इस्तीफे के बाद अब तमिलनाडु में पार्टी संगठन को मजबूत करने की उनकी भूमिका पर नजर रहेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related