CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ से मानसून विदा, फिर भी बारिश का अलर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER ALERT : Monsoon departs from Chhattisgarh, yet rain alert issued

रायपुर। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम में इस बदलाव की वजह स्थानीय मौसम प्रणालियां हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।

बारिश कम, लेकिन मौसम में हलचल जारी

12 अक्टूबर को प्रदेश से मानसून की पूरी तरह वापसी हो गई। इसके बाद ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी असम से तेलंगाना तक बनी ऊपरी हवा की ट्रफ लाइन और साइक्लोन सर्कुलेशन के असर से कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सुबह और रात के तापमान में गिरावट आने के आसार हैं, जबकि दिन में गर्मी बनी रह सकती है।

रायपुर में धूप, तापमान बढ़ने के आसार

राजधानी रायपुर में आज मौसम मुख्य रूप से साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले दो दिनों में मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

राजनांदगांव सबसे गर्म, जगदलपुर में सबसे कम तापमान

पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा।

कुल मिलाकर मानसून की विदाई के बाद बारिश की गतिविधियां कम होंगी, लेकिन कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related