DELHI PROTEST : CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI PROTEST : CJP’s Saurabh Das and Ashutosh Ranka detained

रायपुर डेस्क। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। मंगलवार को बिना अनुमति प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, सौरभ दास, आशुतोष रांका और उनके कुछ साथी जंतर-मंतर के पास JDU कार्यालय परिसर की ओर से अंदर पहुंचे और गेट कूदकर प्रदर्शन स्थल तक पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। पुलिस की नजर पड़ते ही दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

सौरभ दास ने साझा किया वीडियो

सौरभ दास ने सोशल मीडिया पर अपनी हिरासत का वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह अपने साथियों के साथ नारे लगाते और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते दिखाई दे रहे हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर नया फैसला

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को फैसला लिया कि अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रदर्शनकारियों को रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड जैसे निर्धारित स्थानों पर अनुमति लेकर प्रदर्शन करना होगा। अन्य जगहों पर प्रदर्शन की कोशिश करने पर हिरासत में लिया जा सकता है।

10 अक्टूबर को भी हुई थी हिरासत

इससे पहले 10 अक्टूबर को भी सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया था। उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां अगले एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर जमानत मिली थी। इसके बाद दोनों ने फिर प्रदर्शन की कोशिश की।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related