CG Ration Shop: Applicants facing trouble with everything from ration cards and Ayushman cards to gas connections!
CG RATION SHOP: रायपुर जिले में नए राशन कार्ड बनाने, सदस्यों के नाम जोड़ने और संशोधन से संबंधित 500 से अधिक आवेदन लंबित हैं.
प्रदेश में नए घरेलू LPG कनेक्शन के लिए भी उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है. करीब सात महीने से नए कनेक्शन जारी नहीं होने के कारण दो लाख से अधिक आवेदन लंबित बताए जा रहे हैं.
राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज नहीं होने के कारण पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने में परेशानी आ रही है.
आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को निर्धारित शर्तों के अनुसार पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिलती है. ऐसे में राशन कार्ड में नाम जुड़ने का इंतजार कर रहे परिवारों के सामने इलाज संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने में भी बाधा खड़ी हो रही है.
राशन कार्ड पोर्टल शुरू नहीं होने और घरेलू गैस कनेक्शन के इंतजार से लोगों की परेशानी बढ़ रही है.
आवेदकों की मांग है कि स्मार्ट पीडीएस पोर्टल जल्द शुरू किया जाए, ताकि लंबित आवेदनों का निराकरण हो सके और पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल सके. वहीं, घरेलू गैस कनेक्शन की नियमित व्यवस्था बहाल करने की भी मांग की जा रही है.
