BIJAPUR NAXAL SURRENDER: 35 लाख के इनामी नक्सली लौटे मुख्यधारा में! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bijapur Naxal Surrender: Naxal carrying a reward of ₹35 lakh returns to the mainstream!

 

 

BIJAPUR NAXAL SURRENDER: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पश्चिम बस्तर डिवीजन और पड़ोसी राज्य ओडिशा में लंबे समय से सक्रिय रहे 6 कुख्यात माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता हमेशा के लिए छोड़कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. इन सभी पर कुल 35 लाख रुपये का इनाम घोषित था

इस आत्मसमर्पण की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि ओडिशा राज्य में सक्रिय 4 माओवादी कैडर भी शामिल हैं, जो कंपनी नंबर-08 और शीर्ष नेतृत्व की सुरक्षा में तैनात थे.

आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल सुक्कू कुड़ियम ओडिशा राज्य के सीसी स्टाफ का सुरक्षा गार्ड था और उसके पास खतरनाक एके-47 हथियार रहता था. वहीं, रानी सोढ़ी और देवे मड़कम ओडिशा के शीर्ष माओवादी नेता और SZCM जगदीश इरपा उर्फ रमन्ना के सुरक्षा दस्ते में शामिल रह चुके हैं.

पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे संपर्क अभियानों, बीजापुर में हो रहे विकास कार्यों और छत्तीसगढ़ शासन की नुकसानरहित पुनर्वास एवं कौशल विकास नीति से प्रभावित होकर इन्होंने यह कदम उठाया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related