BHATAPARA CRIME: धारदार हथियार से महिला की हत्या, इलाके में मची सनसनी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHATAPARA CRIME: Woman murdered with a sharp-edged weapon; sensation grips the area!

 

BHATAPARA CRIME: भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम टोनाटार में एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान रोहनी बाई बंजारे (50 वर्ष), पति लखन बंजारे के रूप में हुई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम टोनाटार में मृतिका अपने पति के साथ घर में रहती थी। दोनों पति-पत्नी ही घर पर रहते थे। बताया जा रहा है कि घर में ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से महिला के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तलाश कर रही है।

 

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस की जांच और संदिग्ध की तलाश के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related