CHHATTISGARH : डॉक्टर से IAS तक का सफर, अब IRDAI में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Journey from doctor to IAS, now got a big responsibility in IRDAI

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी तंबोली अय्याज फकीरभाई को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) में कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति वित्तीय सेवा विभाग के अंतर्गत की गई है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल या अगले आदेश तक रहेगा।

दूसरे प्रयास में UPSC में मिली 75वीं रैंक

तंबोली अय्याज फकीरभाई का जन्म 23 दिसंबर 1981 को महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती तहसील के सोमेश्वर नगर में हुआ था। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 75वीं रैंक हासिल की और प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई।

उनका मूल गांव पुणे जिले की शिरूर तहसील का मुखरी बताया जाता है। उनके पिता पास के जातेगांव में प्राथमिक शिक्षक थे। अय्याज ने नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई शिरूर में पूरी की।

इंजीनियरिंग छोड़ चुनी मेडिकल की पढ़ाई

तंबोली अय्याज ने गणित के साथ विज्ञान की पढ़ाई की थी। बारहवीं के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में दाखिला लिया, लेकिन करीब तीन महीने बाद ही यह पढ़ाई छोड़कर एमबीबीएस करने का फैसला किया। उन्होंने 2006 में पुणे से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।

अब IRDAI में कार्यकारी निदेशक की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके प्रशासनिक अनुभव का इस्तेमाल बीमा क्षेत्र से जुड़े कामकाज में होगा। उनकी नियुक्ति को छत्तीसगढ़ कैडर के एक वरिष्ठ अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related