JNU NEWS: Professor and Congress MP Akoijam dismissed from service!
JNU NEWS: वोट चोरी के नाम पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बीच जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अकोइजम को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है.
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री पंडित द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज़ के सेंटर फ़ॉर द स्टडी ऑफ़ सोशल सिस्टम्स के प्रोफ़ेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में आंतरिक समिति (IC) द्वारा जांच की गई थी.

जांच के नतीजों के आधार पर आंतरिक समिति ने सेवा नियमों और सेंट्रल सिविल सर्विसेज़ (क्लासिफ़िकेशन, कंट्रोल एंड अपील) रूल्स के नियम 11(ix) के तहत प्रोफ़ेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को कड़ी सज़ा देने की सिफ़ारिश की थी, जिसका पालन करते हुए, सभी उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने और आंतरिक समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्रोफ़ेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय की सेवा से बर्खास्त किया जाता है.
