MODI CABINET RESHUFFLE : राज्यसभा टिकट कटा, अब कैबिनेट में क्या होगा?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MODI CABINET RESHUFFLE : Rajya Sabha ticket cancelled, what will happen in the cabinet now?

रायपुर डेस्क। बीजेपी की यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट ने दिल्ली की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। पार्टी ने 8 नए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, लेकिन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को दोबारा टिकट नहीं दिया।

दोनों का राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को खत्म हो रहा है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या मोदी कैबिनेट में जल्द फेरबदल होने वाला है? हालांकि, अभी दोनों को मंत्रिमंडल से हटाने का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

WORLD ENVIRONMENT DAY: विज्ञान भवन में छत्तीसगढ़ की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रहण किया पुरस्कार! 

हरदीप पुरी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हैं, जबकि बीएल वर्मा केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। संसद सदस्यता खत्म होने के बाद मंत्री के रूप में बने रहने के लिए छह महीने की संवैधानिक सीमा लागू होती है, इसलिए नवंबर के बाद दोनों के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं।

इसके अलावा पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा के पास क्रमशः यूपी और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी है। ‘एक व्यक्ति-एक पद’ को लेकर इनके मंत्री पद पर भी चर्चा है, लेकिन इस पर अभी कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related