RAHUL GANDHI: Rahul Gandhi lashes out at Delhi Police!
RAHUL GANDHI: दिल्ली में CEC के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट और प्रोटेस्टर्स को हिरासत में लिए जाने को लेकर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान महिला पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस कर्मियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट और यौन उत्पीड़न की शिकायत की।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सवाल पूछने वाली महिलाओं को चुप कराया जा रहा है। उन्होंने साकेत थाने का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया, महिला प्रदर्शनकारियों ने पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा बदसलूकी का आरोप लगाया तथा महिला पत्रकारों के कैमरे छीने गए और उन्हें घसीटा गया। एक पत्रकार की शिकायत पर एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई। कुछ हफ्ते पहले शाहीन और नफीसा ने साकेत थाने के अंदर हुई हिंसा और बदसलूकी का जिक्र किया था।
राहुल गांधी ने कहा कि जिन पर महिलाओं की रक्षा की जिम्मेदारी है, वही उनके लिए खतरा बन रहे हैं। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर तुरंत कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की तथा गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि उनकी पुलिस महिलाओं से क्यों डरती है।
