CHHATTISGARH : CBI takes over investigation of 7 major cases
रायपुर। छत्तीसगढ़ में CBI जांच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। साय सरकार के करीब 34 महीनों के कार्यकाल में सात अहम मामलों की जांच CBI को सौंपी गई है। इनमें CGPSC भर्ती मामला, महादेव ऑनलाइन सट्टा, दिव्यांग कल्याण फंड, बिलासपुर हिरासत मौत, BSP स्क्रैप चोरी, कोरिया तिहरा हत्याकांड और बीरनपुर हिंसा शामिल हैं।
इसकी शुरुआत 2024 में हुई, जब विष्णु देव साय सरकार ने CBI के लिए General Consent बहाल किया। इससे राज्य में नए मामलों की जांच के लिए CBI के सामने पहले वाली अनुमति की बाध्यता नहीं रही। CGPSC मामले की जांच भी 2024 में CBI को सौंपी गई थी, जबकि महादेव मामले में राज्य सरकार ने 71 मामलों को CBI को सौंपने का फैसला किया था।
CHHATTISGARH : 22 बंदरों की गोली मारकर हत्या …
इससे पहले जनवरी 2019 में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार ने दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टैब्लिशमेंट एक्ट की धारा 6 के तहत CBI की General Consent वापस ले ली थी। इसके बाद राज्य में नए मामलों की जांच के लिए CBI को राज्य सरकार की अलग अनुमति की जरूरत पड़ती थी।
2026 में भी CBI को नए मामले मिले हैं। हाल ही में भिलाई स्टील प्लांट के कथित स्क्रैप चोरी मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी गई, जबकि जुलाई में कोरिया तिहरे हत्याकांड की जांच भी CBI को दी गई थी।
