CG CRIME: Friend killed over ₹1,000!
CG CRIME: जशपुर जिले के जुरगुम-तुर्रापानी जंगल के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।
पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश पर मोबाइल के करीब 1 हजार रुपये बकाया थे। आरोपी लगातार पैसे मांग रहा था, लेकिन राजेश कथित तौर पर भुगतान करने में आनाकानी कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने राजेश की हत्या कर दी।
वारदात के बाद शव को जंगल में फेंककर आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए सबूत मिटाने की भी कोशिश की।
पुलिस की शक की सुई मृतक के दोस्त कृष्णा उर्फ कैलाश यादव की ओर गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की।
पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन कैलाश यादव, राजेश दास और एक अन्य व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर गए थे। बाद में दूसरे व्यक्ति को रास्ते में उतारने के बाद कैलाश और राजेश कार से जुरगुम रपटा पुलिया की ओर गए।
आरोप है कि इसी दौरान विवाद के बाद कैलाश ने राजेश की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार से जंगल ले जाकर टेकरी के पीछे फेंक दिया।
हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मुखबिर तंत्र और तकनीकी टीम को सक्रिय किया गया।
जांच के दौरान आरोपी के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर सिटी कोतवाली जशपुर की विशेष टीम दिल्ली रवाना हुई और आरोपी को वहां से हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया।
