FRANCE STUDENT PROTEST : Students on the streets in France, 400 schools closed!
पेरिस। फ्रांस में स्कूलों की बदहाल सुविधाओं, शिक्षकों की कमी और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन अब कई शहरों में हिंसक झड़पों तक पहुंच गया है। शुक्रवार को पुलिस और छात्रों के बीच टकराव, आगजनी और स्कूलों की घेराबंदी की घटनाएं सामने आईं।
प्रदर्शन पेरिस क्षेत्र से शुरू होकर देश के कई हिस्सों तक फैल चुका है। छात्रों की शिकायतों में लंबे स्कूल घंटे, बड़ी कक्षाएं, शिक्षकों की कमी, खराब स्कूल इमारतें और बुनियादी सुविधाओं की कमी प्रमुख हैं। शुक्रवार को करीब 400 स्कूल बंद रहे, जबकि 560 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों में प्रदर्शन या व्यवधान की जानकारी सामने आई।
OHIO HINDU TEMPLE ATTACK : अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला!
स्ट्रासबर्ग, मार्सेई, रेन्न, ब्रेस्ट और पेरिस के आसपास कई जगह पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कुछ स्थानों पर स्कूलों के बाहर आग लगाई गई और पुलिस पर वस्तुएं फेंके जाने की घटनाएं हुईं। वहीं कुछ छात्रों ने पुलिस पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग का आरोप लगाया है।
फ्रांसीसी अधिकारियों के मुताबिक, आंदोलन शुरू होने के बाद करीब 2,000 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें बड़ी संख्या नाबालिगों की है। शिक्षा मंत्री के अनुसार 170 छात्र और 65 स्कूल कर्मचारी घायल हुए हैं तथा 100 से ज्यादा स्कूलों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
सरकार ने छात्रों की शिकायतों को सुनने की बात कही है, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ की निंदा की है। सरकार ने वामपंथी दल La France Insoumise की भूमिका पर भी आरोप लगाए हैं, जिसे पार्टी ने खारिज किया है।
