CG Youth Congress Election Scam: Complaints of fraudulent voting reach Delhi!
CG YOUTH CONGRESS ELECTION SCAM : छत्तीसगढ़ में हुए युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटिंग और OTP मांगने की शिकायतें अब दिल्ली तक पहुंच गई है. प्रदेशभर से करीब 400 शिकायतें चुनाव प्राधिकरण तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है.
शिकायतकर्ताओं ने चुनाव प्राधिकरण से पूरे मामले की जांच और चुनाव पर रोक लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक फर्जी वोटिंग की जांच नहीं होती, चुनाव परिणाम घोषित नहीं किया जाना चाहिए.
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनय शील ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी और फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए. उन्होंने अपने सोशल मीडिया खाते पर पोस्ट कर चुनाव में इस्तेमाल किए गए ‘With IYC’ एप में तकनीकी गड़बड़ी अथवा किसी तरह के हस्तक्षेप की जांच कराने की मांग की.
विनय शील ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि उनके एप खाते में सात नए ‘अनपेड वोट’ जुड़ गए हैं. उनके मुताबिक इनमें एक वोट सूरजपुर, चार वोट खैरागढ़-छुईखदान और दो वोट कोरबा से जुड़े हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि ये सभी वोट प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी क्रमांक चार के पक्ष में दर्ज हुए हैं. विनय का कहना है कि उन्होंने इन सात वोटों के लिए स्वयं मतदान नहीं कराया है.
