RAIPUR CONGRESS SIEGE: मंत्री केदार कश्यप की पत्नी के ज़मीन मामले में कांग्रेस ने RDA दफ्तर घेरा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CONGRESS SIEGE: Congress lays siege to RDA office over land issue involving Minister Kedar Kashyap’s wife!

 

 

RAIPUR CONGRESS SIEGE: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के RDA लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में भू-खंडों के आबंटन को लेकर RDA की ओर से फाइनल प्लॉट आबंटन की जानकारी सार्वजनिक किए जाने के बाद मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की कंपनी को 20 करोड़ का प्लॉट देने का आरोप लगाया गया है।

मंत्री केदार कश्यप की पत्नी को प्राइम लोकेशन का भूखंड दिए जाने के मामले में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में रायपुर के ईएनटी विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. राकेश गुप्ता और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि RDA की नगर विकास योजना में कंपनी को असामान्य लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है। पार्टी ने पूरे मामले की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता RDA कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।

कांग्रेस ने पूरे मामले की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि जांच पूरी होने तक संबंधित नगर विकास योजना में आगे की कार्रवाई पर रोक लगाई जानी चाहिए।

कांग्रेस ने यह भी कहा है कि यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो मंत्री केदार कश्यप, उनकी पत्नी तथा मामले से जुड़े संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related