RAHUL GANDHI VISITS BALAGHAT: राहुल गांधी ने स्वजन से मुलाकात कर बांटा दर्द, खराब स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को घेरा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Rahul Gandhi Visits Balaghat: Rahul Gandhi met the bereaved family to share their grief and cornered the government over poor healthcare services.

 

 

RAHUL GANDHI VISITS BALAGHAT: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बालाघाट पहुंचकर बीमारी से जान गंवाने वाले बैगा आदिवासी बच्चों के स्वजन से मुलाकात कर उनकी परेशानियां सुनीं और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।

आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भी राहुल गांधी को बैगा अंचल की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।

राहुल गांधी करीब तीन बजे जगला पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए थे।

Lराहुल गांधी ने कहा कि वह इस पूरे मामले को लोकसभा में उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुपोषण, मलेरिया जैसी व्याधियों के चलते आदिवासी बच्चों की मौत हुई, लेकिन सरकार ने उनकी सुध नहीं ली। स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति गंभीर है।

राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पर्याप्त काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया जाएगा।

राहुल गांधी ने मनरेगा का नाम बदले जाने का जिक्र करते हुए कहा कि योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है और काम बंद पड़े हैं। उन्होंने आदिवासी महिलाओं को मिलने वाले पूरक पोषण आहार और लाड़ली बहना योजना के लाभ को लेकर भी सवाल उठाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related