PM Modi-Trump Phone Call: Modi and Trump spoke; these issues were discussed!
PM MODI-TRUMP PHONE CALL: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अच्छी बातचीत हुई.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और दूसरे क्षेत्रों में चल रहे द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की.”
उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई है.
मोदी ने बताया कि बातचीत के दौरान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने दुनिया में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा की.
