SUKMA FLOOD : 10,000 extra for Sukma flood victims! CM Sai makes a major announcement
सुकमा. सुकमा में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अतिरिक्त आर्थिक मदद का ऐलान किया है। करीब 300 परिवारों को 10-10 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे।
सीएम साय ने शबरीनगर, श्रीनगर, लाइनपारा और कोंटा के प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात देखे। राहत एवं स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर उन्होंने प्रभावित लोगों से बात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
NIDHI TIWARI DEATH : निधि की मौत के बाद नए आरोप!
शबरीनगर के राहत शिविर में सीएम साय ने प्रभावित लोगों को खुद भोजन भी परोसा। कोंटा क्षेत्र में उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पात्र परिवारों को RBC 6-4 के तहत मिलने वाली क्षतिपूर्ति जल्द देने के निर्देश दिए।
लगातार बारिश के बाद सबरी नदी का जलस्तर बढ़ने से कोंटा के चार वार्डों समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ था। प्रभावितों के लिए 19 राहत केंद्रों में भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
