RAIPUR LIQUOR SHOP : Liquor banned from 4 pm today! Major order in Raipur
रायपुर. रायपुर में आज शाम 4 बजे के बाद शराब नहीं मिलेगी। गणेश विसर्जन समारोह को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर की सभी शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है।
आदेश के मुताबिक, रायपुर नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ सिलतरा और उरला क्षेत्र की शराब दुकानों, बार और संबंधित शराब बिक्री प्रतिष्ठानों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

शराब दुकानें 28 सितंबर को शाम 4 बजे से बंद रहेंगी। आबकारी विभाग के अधिकारियों और पुलिस को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
