RAIPUR CLUB NEWS: Gang clash between two groups late at night at EDO Club!
RAIPUR EDO CLUB: राजधानी के VIP रोड स्थित EDO क्लब में देर रात पार्टी में DJ कॉम्पिटिशन के दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पार्टी का आयोजन भिलाई निवासी सत्यम शर्मा और रायपुर निवासी लक्की बजाज ने कराया था। DJ कॉम्पिटिशन के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। क्लब के अंदर दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
