BANK OPEN: रविवार को भी खुलें हैं बैंक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BANK OPEN: Banks are open even on Sunday!

 

 

BANK OPEN: देश के सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक आज रविवार को भी सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे और काम करेंगे।

सार्वजनिक क्षेत्र और पुराने निजी बैंकों के ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग लेनदेन हड़ताल से पहले ही पूरा करने की सलाह दी गई है।

बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे कई बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के अनुसार, संगठन नें पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पेंशन सुधार और अन्य कर्मचारी कल्याण संबंधी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं।

भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को महत्वपूर्ण काम पहले निपटाने और योनो, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआइ, एटीएम तथा कैश डिपाजिट मशीनों जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

बैंक आफ इंडिया ने भी ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं और 24 घंटे उपलब्ध प्लेटफार्म का उपयोग करने को कहा है।

वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सीस बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे नए निजी बैंक सामान्य रूप से काम कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय ने यूनियनों से बातचीत के जरिए लंबित मुद्दे सुलझाने की अपील की है।

हड़ताल के दौरान एसबीआई (SBI), पीएनबी (PNB) सहित सभी सरकारी बैंकों ने निर्णय लिया है कि एटीएम (ATM) से तय फ्री लिमिट खत्म होने के बाद भी कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related