PREMANAND MAHARAJ NEWS: महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PREMANAND MAHARAJ NEWS: Suspicious death of Maharaj’s disciple; blood was oozing from his private parts!

 

 

PREMANAND MAHARAJ NEWS: वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान रसिक दुलारी शरण के रूप में बताई जा रही है।

 

गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना कोतवाली क्षेत्र के गुरु कृपा कुंज की बताई जा रही है।

परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के मथुरा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी किए जाने की बात सामने आई है।

घटना के बाद साधक के शरीर पर गंभीर चोटों के अलावा निजी अंग पर भी चोट होने की जानकारी सामने आई है। उसके कमरे से एक ग्राइंडर मिलने की बात भी कही जा रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि हत्या समेत अन्य सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related