CONGRESS PROTEST : CEC के खिलाफ देशभर में बवाल! सड़क पर कांग्रेस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CONGRESS PROTEST : Nationwide uproar against CEC! Congress on the streets

रायपुर। SIR को लेकर चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच विवाद अब सड़कों तक पहुंच गया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया।

JAMUI CASE : पीड़िता की फोटो शेयर, फिर डिलीट! CM पर उठे सवाल

दिल्ली, पटना, देहरादून, चंडीगढ़, कोलकाता और दूसरे शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। पटना और चंडीगढ़ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जबकि कुछ जगहों पर नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

विवाद की जड़ SIR यानी Special Intensive Revision है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के कुछ फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की थी। इनमें नए मतदाताओं के पंजीकरण, वोटर लिस्ट से नाम हटाने और चुनावी डेटाबेस तक पहुंच जैसे मुद्दे शामिल हैं।

वहीं चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि SIR समेत आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए गए और ऐसी आपत्तियां निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा हो सकती हैं।

इसी विवाद के बीच CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल होने की खबर है। विपक्षी दलों की ओर से अलग-अलग कार्रवाई की मांग की जा रही है, जबकि चुनाव आयोग अपने फैसलों का बचाव कर रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related