CHHATTISGARH : Teacher’s pension stuck, 6 officers and employees suspended!
रायपुर। मुंगेली में दिवंगत शिक्षक के परिवार की पेंशन और मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति उपादान से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने लापरवाही के आरोप में 6 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
CHHATTISGARH : सम्मान का मौका! 13 अवॉर्ड, 5 अक्टूबर आखिरी तारीख
मामला शासकीय हाईस्कूल लाखासार में पदस्थ सहायक शिक्षक विज्ञान अंजनी त्रिपाठी से जुड़ा है, जिनका 25 सितंबर 2022 को सेवाकाल के दौरान निधन हो गया था।
आदेश के मुताबिक, 2018 में संविलियन के बाद किए गए वेतन निर्धारण की समय पर जांच और सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी नहीं कराई गई। देरी के चलते अधिक भुगतान की वसूली की स्थिति बनी। साथ ही लंबित पेंशन प्रकरण को लेकर संचालनालय को गलत जानकारी भेजे जाने का भी उल्लेख है।
इस मामले में तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य राघवेन्द्र कुमार सोनी, रघुनंदन सिंह राजपूत समेत सहायक ग्रेड-2 और ग्रेड-3 के कर्मचारियों तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पेंशन कक्ष प्रभारी एवं कनिष्ठ लेखा परीक्षक शत्रुघन कुलमित्र को निलंबित किया गया है।
सभी का निलंबन अवधि में मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का कार्यालय निर्धारित किया गया है।
