MAHADEV BETTING APP: किंगपिन अभिषेक कुमार गिरफ्तार, CBI की कस्टडी में रहेगा आरोपी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHADEV BETTING APP: Kingpin Abhishek Kumar arrested; accused to remain in CBI custody!

 

 

MAHADEV BETTING APP: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में वांछित मुख्य आरोपियों में अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआई ने अभिषेक कुमार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA) से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब वह दुबई से भारत पहुंचा था

CBI के अनुसार गिरफ्तारी के बाद की गई तलाशी में अभिषेक कुमार के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद और जब्त की गई. जांच एजेंसी का कहना है कि जब्त सामग्री महादेव बेटिंग ऐप के संचालन में उसकी सक्रिय भूमिका की ओर इशारा करती है. अभिषेक कुमार मुख्य आरोपियों सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी के साथ मिलकर काम करता था.

गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां CBI को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली. इसके बाद आरोपी को रायपुर ले जाकर अदालत में पेश किया गया. रायपुर कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर CBI को सौंप दिया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related