JAMSHEDPUR ACCIDENT BREAKING : खड़े ट्रक में घुसी कार! मंत्री की बेटी समेत 4 की मौत
रायपुर डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर से सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दोमुहानी मरीन ड्राइव पर करीब 3 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी भी शामिल हैं।
HIGH COURT : जिला अस्पताल की हालत देख HC नाराज! पूछा – कब सुधरेंगे हालात?
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया। रिपोर्टों के मुताबिक कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थे। शवों को वाहन से निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।
हादसे के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शोक जताया। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और टक्कर की वजह की जांच कर रही है।
