FLIGHT UPDATE : अंबिकापुर से वाराणसी की उड़ान की तैयारी, DGCA को भेजा शेड्यूल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

FLIGHT UPDATE : Preparations for flight from Ambikapur to Varanasi, schedule sent to DGCA

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग के लिए हवाई कनेक्टिविटी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। एलायंस एयर ने रायपुर-अंबिकापुर होकर वाराणसी उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए कंपनी ने विंटर शेड्यूल DGCA को भेजा है। प्रस्ताव के मुताबिक यह सेवा सप्ताह में दो दिन संचालित हो सकती है।

फिलहाल यह रूट प्रस्तावित है और DGCA की मंजूरी के बाद ही उड़ान की अंतिम तारीख और समय स्पष्ट होंगे।

CG-ASSAM ROW : असम पथराव पर बीजेपी का पलटवार, पाण्डेय ने उठाए सवाल

कोलकाता सेवा बंद होने के बाद नए रूट की तैयारी की जा रही है। एयरलाइन की वेबसाइट पर अंबिकापुर-रायपुर रूट दिखाई दे रहा है, लेकिन वाराणसी, रांची या पटना का शेड्यूल अभी अपडेट नहीं किया गया है।

उधर अंबिकापुर से दिल्ली की मौजूदा उड़ान सप्ताह में दो दिन संचालित हो रही है। विंटर शेड्यूल में इसे एक दिन करने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्थानीय विधायक प्रबोध मिंज ने दिल्ली उड़ान की संख्या घटाने के बजाय उसे सप्ताह में चार दिन चलाने की मांग की है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर सुशील श्रीवास्तव के मुताबिक, DGCA से मंजूरी मिलने के बाद ही नए रूट और शेड्यूल की स्थिति साफ होगी। वर्तमान में अंबिकापुर से दिल्ली के लिए एलायंस एयर की सेवा संचालित है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related