CG CIVIL JUDGE MAIN EXAM: सिविल जज मुख्य परीक्षा में हुए नए बदलाव! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Civil Judge Main Exam: New changes in the Civil Judge Main Exam!

 

CG CIVIL JUDGE MAIN EXAM: हाई कोर्ट की अनुशंसा पर राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ निम्नतर न्यायिक सेवा नियम  2006 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए सिविल जज की मुख्य परीक्षा में पुराने कानूनों की जगह हाल ही में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

इसके साथ ही, इंटरव्यू के अंक भी बढ़ा दिए गए हैं। विधि और विधायी कार्य विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर इन बदलावों को लागू कर दिया है।

प्रिलिम्स एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स में से अब कुल खाली पदों के मुकाबले 1:10 के अनुपात में कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

मुख्य परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, जिसमें 100-100 अंकों के चार वर्णनात्मक प्रश्न पत्र होंगे और हर पेपर के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। पाठ्यक्रम में दूसरा प्रश्न पत्र आपराधिक विधि है।

अब परीक्षार्थियों को इसमें पुराने कानूनों की जगह नए भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 का अध्ययन करना होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related