CG Congress Meeting: Deliberations held on the strategy to corner the government over the rum issue!
CG CONGRESS MEETING: NIA कोर्ट के फैसले के बाद झीरम मामले में रणनीति बनाने प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संपन्न हुई।
बैठक में निर्णय हुआ कि इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी कांग्रेस नेतृत्व माननीय मलिक्कार्जुन खडगे जी एवं राहुल गांधी को दिया जायेगा तथा मार्गदर्शन लिया जायेगा। इसके साथ वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों से राय लेकर फैसले के खिलाफ उच्च अदालत में जाने का फैसला किया जायेगा। साथ ही इस मामले में और अन्य विधिक एवं राजनैतिक कदम जो भी आवश्यक हो उठाया जायेगा। पूरे घटना क्रम एवं एनआईए की जांच की खामियो और जांच में घटना के षडयंत्रो को नहीं शामिल करने एवं बड़े नक्सली नेताओं को बचाने के संदर्भ में दिल्ली में पत्रकारवार्ता कर तथ्य को जनता के सामने लाया जायेगा।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, वर्चुअल रूप से पूर्व मंत्री टी. एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, शहीद परिवार के शहीद महेंद्र कर्मा के पुत्र छविन्द्र कर्मा, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, जितेन्द्र मुदलियार, शिव सिंह ठाकुर, राजीव नारंग, महादेव नाग, डॉ. शिवनारायण द्विवेदी, ज्ञान गोलछा, सैयद सत्तार अली, हर्षित शर्मा, रामअवतार देवांगन, संतोष शर्मा, अधिवक्तागण फैजल रिजवी, सुदीप श्रीवास्तव, डॉ. देवा देवांगन, अमित श्रीवास्तव उपस्थित थे।
