CG AGR-MAHAKUMBH CONFERENCE: प्रदेश में रहेगी सरकारी छुट्टी, अग्रवाल समाज के लोगों ने किया स्वागत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG AGR-MAHAKUMBH CONFERENCE: Government holiday declared in the state; members of the Agarwal community welcome the move!

 

 

CG AGR-MAHAKUMBH CONFERENCE: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित दो दिवसीय अग्र महाकुंभ सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रवाल समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक योगदान की सराहना की।

इस दौरान उन्होंने अग्रसेन जयंती के दिन प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का कार्यक्रम में मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों ने स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, अमर अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रवाल समाज को परिश्रमी और परोपकारी समाज बताया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग उद्योग और व्यापार के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।

प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज के शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग किया जाता है। इसके अलावा सामूहिक कन्या विवाह जैसे सामाजिक कार्यों के जरिए समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related