CG TALAB HADSA : 3 friends did not go to school, bodies found in pond!
कोरबा. कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में तीन मासूम सहेलियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इंदु अगरिया (7), राखी (8) और साधना (8) एक ही गांव की रहने वाली थीं और कक्षा पहली में पढ़ती थीं।
गुरुवार को तीनों स्कूल नहीं गईं और दोपहर में तालाब में नहाने चली गईं। शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। तालाब की मेड़ पर उनकी चप्पल और कपड़े मिले। कुछ देर बाद इंदु का शव पानी में तैरता दिखाई दिया।
SWATANTRA BHARDWAJ NEWS: स्वतंत्र भारद्वाज तिहाड़ जेल से रिहा!
इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बाकी दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए।
आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान एक बच्ची डूबने लगी होगी। उसे बचाने की कोशिश में दोनों सहेलियां भी पानी में उतर गईं और तीनों डूब गईं। हालांकि, घटना की सही वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
