CG POLITICS BREAKING : 8 BJP पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS BREAKING : 8 BJP councillors resign together

रायगढ़. रायगढ़ के पुसौर में भाजपा के भीतर स्थानीय स्तर पर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। नगर पंचायत के 8 भाजपा पार्षदों ने एक साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान को आवेदन सौंपा है।

पार्षदों की नाराजगी नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों को लेकर बताई जा रही है। पार्षदों का कहना है कि पानी, बिजली, सड़क और नाली जैसे बुनियादी काम अपेक्षित तरीके से नहीं हो रहे हैं और पार्षद निधि से प्रस्तावित कार्यों में भी पर्याप्त प्रगति नहीं हुई।

BJP CONGRESS CLASH : जगदलपुर दीपोत्सव में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस! जूते-चप्पल चलने का वीडियो

पुसौर नगर पंचायत में कुल 15 निर्वाचित वार्ड हैं और भाजपा के पास बहुमत है। ऐसे में 8 पार्षदों का एक साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना स्थानीय राजनीति में अहम घटनाक्रम है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भाजपा संगठन इन इस्तीफों को स्वीकार करता है या पार्षदों से बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश करता है।

फिलहाल नगर पंचायत के कामकाज और आगे के राजनीतिक समीकरण को लेकर नजरें भाजपा संगठन के अगले कदम पर टिकी हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related