100% Tariff on India: Will a 100% tariff be imposed on India and China? Awaiting President Trump’s signature!
100% TARIFF ON INDIA: लिंडसे ओ. ग्राहम सेंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026′ नामक विधेयक को अमेरिकी सीनेट के बाद अब प्रतिनिधि सभा में भी 262-159 के बहुमत से मंजूरी मिल गई है।
यह बिल अब अंतिम मंजूरी के लिए व्हाइट हाउस भेजा जा रहा है, जहाँ राष्ट्रपति ट्रम्प के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा।
इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप को रूस के तेल और गैस के बड़े खरीदार देशों (जिनमें भारत भी शामिल है) पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल जाएगा
विधेयक रूसी अधिकारियों, बैंकों और ऊर्जा व्यापार को निशाना बनाता है। साथ ही रूस के ‘शैडो फ्लीट’ जहाजों पर भी प्रतिबंध लगाता है। इसमें ट्रंप को रूसी तेल या गैस के पांच सबसे बड़े आयातक देशों पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का निर्देश दिया गया है।
भारत के लिए यह कानून नई दिल्ली द्वारा रूसी ऊर्जा की खरीद जारी रखने पर अमेरिकी आयात पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का नया कानूनी रास्ता खोलता है। भारत और चीन रूसी कच्चे तेल के सबसे बड़े खरीदारों में शामिल हैं।
विधेयक में उन देशों के लिए छूट भी है जो रूस के प्राकृतिक गैस निर्यात का 15 प्रतिशत से कम आयात करते हैं और खरीद कम करने के ठोस कदम उठा चुके हैं।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेन्स्की ने कांग्रेस से इस प्रतिबंध पैकेज को पारित करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मॉस्को को बातचीत के लिए मजबूर करने के लिए ज्यादा दबाव की जरूरत है।
