VIRAL HOTEL BILL: GST के बाद पेश है नया GAS टैक्स! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VIRAL HOTEL BILL: After GST, here comes the new GAS tax!

 

VIRAL HOTEL BILL: सोशल मीडिया पर इन दिनों राजस्थान के झुंझुनू स्थित एक रेस्टोरेंट के बिल में खाने की कीमत के अलावा GST के साथ अलग से 10 प्रतिशत ‘Gas Charge’ जोड़े जाने का दावा किया गया है।

बिल की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस चार्ज को लेकर बहस छिड़ गई है।

पोस्ट करने वाले यूजर के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ लंच के लिए रेस्टोरेंट गए थे। इस दौरान उन्होंने कुल 10 आइटम ऑर्डर किए थे। खाना खाने के बाद जब बिल आया, तो उसमें खाने की कीमत के साथ GST और अलग से 10 प्रतिशत ‘Gas Charge’ जुड़ा हुआ दिखाई दिया

बिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स के बीच इस चार्ज को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने इसे ‘गैस टैक्स’ बताते हुए सवाल उठाए और GST विभाग में शिकायत करने की सलाह दी।

वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि ‘Gas Charge’ सरकार की ओर से लगाया जाने वाला टैक्स नहीं, बल्कि रेस्टोरेंट की ओर से लिया जाने वाला अतिरिक्त चार्ज हो सकता है। एक यूजर ने दावा किया कि यह राशि सरकार को नहीं जाती, बल्कि रेस्टोरेंट संचालक द्वारा वसूली जाती है।

हालांकि, वायरल पोस्ट में रेस्टोरेंट का नाम और इस चार्ज को लगाए जाने की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR BREKING : PM आवास पर कुछ देर में आमने-सामने विजय-भूपेश!

  रायपुर। रायपुर में आज छत्तीसगढ़ की सियासत का बड़ा...

CG CRIME NEWS : DJ की आवाज बढ़ाने पर चाकूबाजी, युवक की हत्या!

बिलासपुर। बिलासपुर में गणेश पंडाल के पास DJ की...