HOUTHI ATTACK IN YEMEN: Houthis claim 54 airstrikes carried out in 24 hours!
HOUTHI ATTACK IN YEMEN: हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दावा किया कि सऊदी अरब ने पिछले 24 घंटों में यमन के अलग-अलग इलाक़ों में 54 हवाई हमले किए हैं.
यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब हूती लाल सागर के तटीय इलाक़ों में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार सऊदी की एयरफ़ोर्स ने एफ-15 और टाइफ़ून लड़ाकू विमानों के ज़रिए यमन के क्षेत्रों को निशाना बनाया. उनके मुताबिक़, इन हवाई हमलों में ताइज़, लहज, जौफ़, मारिब और होदेइदा के इलाक़े शामिल हैं.”
हूतियों ने सोमवार को यह दावा भी किया कि उन्होंने सऊदी अरब में सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं.
हूतियों के मुताबिक़, हाल के दिनों में उन्होंने लाल सागर के तट और बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर कंट्रोल हासिल किया है.
गौरतलब है कि इस समुद्री मार्ग का रणनीतिक महत्व हाल ही में बढ़ गया था, क्योंकि अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान होर्मुज़ स्ट्रेट पहले से ही प्रभावित है.
