UPI Transaction Rules: No charges on UPI payments up to ₹2,000!
UPI TRANSACTION RULES: UPI का इस्तेमाल करने वाले देश करोड़ों यूजर्स के लिए भारत सरकार ने 2000 रुपये तक के सभी यूपीआई ट्रांजैक्शन पर किसी भी तरह की फीस या चार्ज लेने से पूरी तरह रोक लगा दी है।
इतना ही नहीं, सरकार ने कहा है कि RuPay डेबिट कार्ड से किए जाने वाले 2000 रुपये तक के सभी ट्रांजेक्शन भी पूरी तरह से फ्री रहेंगे और इन पर भी किसी तरह की कोई फीस नहीं वसूली जा सकती है।
सरकार ने यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड से किए जाने वाले 2000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर फीस की वसूली को रोकने के लिए सोमवार को एक गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
