RAIPUR BREAKING : Burnt when she protested against molestation!
रायपुर। रायपुर में एक युवती को जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर गुस्साए युवक ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
घटना माना थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आग की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
AMIT SHAH STATEMENT : जेन ज़ी आंदोलन पर पहली बार बोले शाह!
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी कथित तौर पर भड़क गया। आरोप है कि इसी के बाद उसने युवती पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस वारदात के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
