CM Sai’ Action: POCSO case registered against a teacher following CM Sai’s directive!
CM SAI ACTION: बीजापुर के रूद्राराम स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ मामले की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंचने के बाद उन्होंने बीजापुर कलेक्टर को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
CM साय ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने किसी भी दोषी को नहीं बख्शने की बात कही। एकलव्य स्कूल छेड़छाड़ मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में बालिका छात्रावासों और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश भी दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक 7 छात्राओं ने एक साथ बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप के सामने कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दय्या के खिलाफ शिकायत रखी थी। छात्राओं की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जानकारी ली और इसे गंभीरता से आगे बढ़ाया।
