INDONESIA SHIP MISSING : यात्री जहाज से 103 लोगों को निकाला सुरक्षित ,140 की तलाश जारी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Indonesia Ship Missing: 103 people rescued safely from passenger ship; search underway for 140.

 

INDONESIA SHIP MISSING: इंडोनेशिया में रविवार को 243 यात्रियों को लेकर जा रहा यात्री जहाज जावा सागर में लापता हो गया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 नाम का यह जहाज पूर्वी जावा के सुराबाया से बोर्नियो द्वीप के बंजारमासिन जा रहा था। सफर के दौरान अचानक कम्युनिकेशन सिस्टम फेल हो गया और जहाज से कोई संपर्क नहीं हो सका।

रेस्क्यू एजेंसी के अनुसार, अब तक 103 लोगों को अलग-अलग जहाजों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। फिलहाल 140 लोगों की तलाश जारी है।

बंजारमासिन स्थित सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस अनुसार जहाज की आखिरी लोकेशन बंजारमासिन के एक पियर से करीब 148 किलोमीटर दूर जावा सागर में मिली थी। रेस्क्यू टीम ने उसी दिशा में कई जहाज और एक हेलीकॉप्टर भेज दिया है।

इंडोनेशियाई रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। मौसम और समुद्री स्थिति को देखते हुए बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related