BRICS SUMMIT 2026: तिब्बती यूथ कांग्रेस ने किया भारत मंडपम में विरोध-प्रदर्शन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BRICS Summit 2026: Tibetan Youth Congress stages protest at Bharat Mandapam!

 

 

BRICS SUMMIT 2026: राजधानी दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान तिब्बती समर्थकों और तिब्बती यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

भारत मंडपम की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे दर्जनों तिब्बती युवाओं को पुलिस ने तत्काल हिरासत में लिया। बाद में इन्हें लुटियंस जोन से काफी दूर ले जाकर छोड़ा गया।

IT​​O और भारत मंडपम जैसे अति-संवेदनशील इलाकों के आसपास अचानक हुए प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस, खुफिया तंत्र और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

तिब्बती संगठनों का यह प्रदर्शन सिर्फ स्थानीय विरोध तक सीमित नहीं था। प्रदर्शनकारियों ने तिब्बत में चीन की नीतियों, सांस्कृतिक अतिक्रमण, धार्मिक पाबंदियों और मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की कोशिश की।

BRICS सम्मेलन जैसे हाई-प्रोफाइल अंतरराष्ट्रीय आयोजन के बीच इन प्रदर्शनों ने राजधानी की वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related