CG JUDICIAL APPOINTMENT:जज नियुक्ति के बाद न्यायिक अधिकारियों की नई पोस्टिंग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Judicial Appointment: New postings for judicial officers following judge appointments!

 

CG JUDICIAL APPOINTMENT: छत्तीसगढ़ न्यायिक नियुक्ति के तहत कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा के हाईकोर्ट में जस्टिस नियुक्त होने के बाद अब परिवार न्यायाधीश नीता यादव को कोरबा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

उनकी नई नियुक्ति के बाद जिले की जिला अदालत के कामकाज की जिम्मेदारी उनके पास होगी।

वही कुनकुरी में पदस्थ द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन का पत्थलगांव, जशपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर ट्रांसफर किया गया है।

वहीं कोरबा श्रम न्यायालय के न्यायाधीश अविनाश तिवारी को कोरबा में ही द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ किया गया है। इन नियुक्तियों से संबंधित न्यायालयों में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा होगा।

चीफ जस्टिस ने पोर्टफोलियो जज (Portfolio Judges) भी नियुक्त किए हैं।

जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू को रायपुर, जांजगीर-चाम्पा और सरगुजा-अंबिकापुर, जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास को राजनांदगांव, बेमेतरा और कोरबा, जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी को दुर्ग और बालोद, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत को रायगढ़ और महासमुंद का पोर्टफोलियो जज नियुक्त किया गया है।

जस्टिस राकेश मोहन पांडेय को बस्तर-जगदलपुर और दक्षिण बस्तर-दंतेवाड़ा, जबकि जस्टिस संजय कुमार जायसवाल को मुंगेली और कोंडागांव का पोर्टफोलियो जज बनाया गया है।

जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल को बिलासपुर और धमतरी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जस्टिस बिभु दत्त गुरू को सूरजपुर और कोरिया का पोर्टफोलियो जज नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए अलग-अलग जिलों के न्यायालयों की जिम्मेदारी संबंधित हाईकोर्ट जजों को दी गई है।

जस्टिस एके प्रसाद को बलौदाबाजार और जशपुर, जस्टिस संतोष शर्मा को कबीरधाम-कवर्धा, जस्टिस सुषमा सावंत को उत्तर बस्तर-कांकेर और जस्टिस सुधीर कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज का पोर्टफोलियो जज नामित किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related