MP SCHOOL BUS FIRING : 50 बच्चों के सामने स्कूल बस पर फायरिंग!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MP SCHOOL BUS FIRING : Firing on school bus in front of 50 children!

रायपुर। मध्य प्रदेश के डबरा में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस के सामने दबंगई और फायरिंग का मामला सामने आया है। टेकनपुर के ग्लोरी स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी बड़ी अकबई गांव के पास रास्ते में खड़ी कार को हटाने की बात पर विवाद हो गया।

CG TEACHER RECRUITMENT : 1654 शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट पहुंचा विवाद!

बताया जा रहा है कि बस चालक खेम सिंह ने सड़क पर खड़ी कार से रास्ता देने को कहा। इसी बात पर कार सवारों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दबंगों ने ड्राइवर को बस से बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने कट्टे से चार राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने और ड्राइवर को खून से लथपथ देखकर बस में बैठे बच्चे डर गए और चीखने-चिल्लाने लगे।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी कार लेकर फरार हो गए। घायल ड्राइवर खेम सिंह को अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सौरभ कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी स्विफ्ट कार से आए थे और कार पर ‘गुर्जर’ लिखा हुआ था।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में नाकाबंदी कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...