BILASPUR DELHI FLIGHT : Engine stopped mid-air, flight makes emergency landing!
बिलासपुर. बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट में शुक्रवार को हवा में तकनीकी खराबी आ गई। फ्लाइट नंबर 9I 698 जब मेरठ के पास पहुंची, तो पायलट को एक इंजन में समस्या का पता चला।
पायलट ने तुरंत दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। सूचना मिलते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। रनवे पर दमकल और एंबुलेंस समेत जरूरी इंतजाम किए गए।
दोपहर करीब 2:15 बजे विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में क्रू मेंबर्स समेत 40 लोग सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।
CG BJP LIST: भाजपा ने RTI प्रकोष्ठ में की नियुक्तियां, सूची जारी!
यात्रियों के मुताबिक, लैंडिंग से करीब 30 मिनट पहले विमान का बायां इंजन बंद हो गया था। इसके बाद यात्रियों में डर का माहौल बन गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान सुरक्षित लैंड हो गया।
यह घटना इसलिए भी अहम है क्योंकि करीब 15 दिन के भीतर अलायंस एयर की फ्लाइट से जुड़ी यह दूसरी गंभीर घटना है। इससे पहले 28 अगस्त को बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अलायंस एयर के विमान का बायां टायर फट गया था।
लगातार दो घटनाओं के बाद विमान की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। DGCA ने मौजूदा घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
