RAIPUR PRIDE: लालपुर स्कूल की पूर्णिमा साहू का अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR PRIDE: Purnima Sahu of Lalpur School selected for the Under-19 State-Level Badminton Championship.

 

 

RAIPUR PRIDE: सेजेस लालपुर हिंदी माध्यम की प्रतिभावान छात्रा पूर्णिमा साहू, पिता गेंद राम साहू, ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

 

गरियाबंद में आयोजित शालेय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान पूर्णिमा साहू ने अपने वर्ग में खेले गए सभी चारों मैचों में शानदार जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में उन्होंने तीसरी रैंक से शुरुआत करते हुए अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और नंबर वन रैंक की खिलाड़ी को पराजित कर स्वयं नंबर वन रैंक हासिल की। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन ने विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

पूर्णिमा की इस उपलब्धि पर उनके मार्गदर्शक शिक्षक सुभाष कुमार साहू , शिक्षिका सोनम यादव, प्राचार्या  अंजुलता सारस्वत, प्रधान पाठक  दुर्गा शंकर सिंह, संकुल समन्वयक  फ्लोरेंस तिर्की सहित विद्यालय परिवार एवं समस्त ग्रामीणजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों ने कहा कि पूर्णिमा ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। सभी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी पूर्णिमा के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता की कामना की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...