PRINCIPAL LOVE STORY: Saying ‘I Love You’ to a teacher proves costly; increment withheld!
PRINCIPAL LOVE STORY: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षिका को अनुचित तरीके से ‘I love you’ कहने के मामले में निलंबित प्रभारी प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव की इंक्रीमेंट रोक दी गयी है।
प्रभारी प्राचार्य सुरेश श्रीवास्तव को विभागीय जांच पूरी होने के बाद बहाल करने का आदेश जारी किया था।
जांच में शिकायत से जुड़ा आरोप सही पाने पर कार्रवाई के तहत उनकी एक साल की वेतन वृद्धि रोक दी गई है।
सितंबर 2025 में प्रिंसिपल सुरेश श्रीवास्तव अपने कार्यालय में बैठकर एक शिक्षिका को व्हाट्सऐप पर ‘फूल तुम्हें भेजा है खत में… फूल नहीं मेरा दिल है..’ और ‘I love you’ का मैसेज भेजा था।
मैसेज मिलने के बाद शिक्षिका (Teacher) ने प्रिंसिपल को समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा भी था कि आप मेरे पिता समान हो, लेकिन फिर भी प्रिंसिपल नहीं माने और मामला उगाजर होने पर आठ अन्य शिकायतें भी सामने आई।
