NEW CONGRESS GENERAL SECRETARY: Bhupesh Baghel gets a major responsibility; appointed AICC General Secretary in-charge!
NEW CONGRESS GENERAL SECRETARY: कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का AICC महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है।
भूपेश बघेल अब असम में पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए सुखदेव भगत को नया प्रभारी नियुक्त किया है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का महासचिव प्रभारी बनाया गया है। सचिन पायलट को पंजाब का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी. वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है
पार्टी ने निवर्तमान महासचिव प्रभारियों के योगदान की सराहना भी की है। इनमें जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर शामिल हैं। कांग्रेस ने इन बदलावों के जरिए राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया है।
कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को AICC महासचिव के पद पर बरकरार रखा है। पार्टी की ओर से जारी आदेश पर संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
