CHHATTISGARH : Girls lose their jobs as they walk the catwalk with test tubes in the lab.
दुर्ग. दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में रील बनाना तीन महिला टेक्नीशियनों को भारी पड़ गया। लैब के अंदर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तीनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
वीडियो में एक टेक्नीशियन टेस्ट ट्यूब हाथ में लेकर कैटवॉक करती दिखी, जबकि दूसरे वीडियो में लैब की चेयर पर बैठकर मस्ती करती नजर आईं। वीडियो सामने आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने लैब प्रभारी से जवाब मांगा।
DISHA SALIAN CASE : दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़! CBI करेगी जांच
जांच और नोटिस के बाद HLL लाइफकेयर लिमिटेड ने तीनों महिला कर्मियों को सेवा से हटा दिया। अब यह भी जांच की जा रही है कि रील बनाने के दौरान लैब की जांच व्यवस्था पर कोई असर पड़ा था या नहीं।
