CG TRANSFER BREAKING : Major reshuffle in PWD, 45 engineers transferred
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। PWD ने एक साथ 45 कार्यपालन अभियंताओं यानी Executive Engineers के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
LUCKNOW ROAD COLLAPSE : बारिश में सड़क समाई, युवक बाइक समेत गिरा
1 सितंबर 2026 को नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना प्रशासनिक आधार पर की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
तबादला सूची में रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर, महासमुंद, बेमेतरा, मनेन्द्रगढ़, दंतेवाड़ा समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।




PWD के सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग और सेतु संभागों में भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को नए संभागों की कमान सौंपी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद कार्यपालन अभियंता के पद पर नई जिम्मेदारी मिली है।
BILASPUR VIOLENCE : पत्थरबाजी के बाद सोहेल ने किया सरेंडर
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।
45 कार्यपालन अभियंताओं के एक साथ तबादले को लोक निर्माण विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि नई पदस्थापना के बाद विभागीय कामकाज और प्रमुख निर्माण परियोजनाओं की रफ्तार पर इसका क्या असर पड़ता है।
