CD KAND : Hearing of accused including Bhupesh postponed
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CD कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य आरोपियों की याचिकाओं पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।
CG ILLEGAL OPIUM FARMING : 8 करोड़ की अफीम… अब मिली पूर्व भाजपा नेता को जमानत
मामला भूपेश बघेल, विनोद वर्मा, भाजपा नेता कैलाश मुरारका समेत अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय किए जाने के आदेश से जुड़ा है। CBI अदालत ने सभी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त आधार मानते हुए आरोप तय करने का आदेश दिया था, जिसे आरोपियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
मंगलवार को यह मामला जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की पीठ में सूचीबद्ध था, लेकिन शाम तक नंबर नहीं आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी।
CG ELECTRICITY BILL: 13 फीसदी FPPS शुल्क से बिजली बिल में लगेगा डबल झटका!
इसके बाद CBI की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामले की जल्द सुनवाई का आग्रह किया। शुरुआत में 15 सितंबर की तारीख मांगी गई थी।
वहीं, भूपेश बघेल और विनोद वर्मा की ओर से वकीलों ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले को 25 सितंबर के लिए सूचीबद्ध कर दिया।
गौरतलब है कि इस मामले में भूपेश बघेल को पहले निचली अदालत से राहत मिली थी, लेकिन बाद में सेशन कोर्ट ने उस आदेश को पलट दिया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया।
फिलहाल CD कांड में भूपेश बघेल से जुड़े मामले की आगे की कार्यवाही पर हाईकोर्ट की रोक बनी हुई है। अब सभी की नजर 25 सितंबर की सुनवाई पर रहेगी।
