CG ACCIDENT : दर्शन से लौटते वक्त हुआ हादसा, अब कई परिवारों में पसरा मातम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACCIDENT : The accident occurred while returning from darshan, now many families are in mourning.

सारंगढ़. मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

SUPREME COURT : CJP मार्च पर SC का बड़ा फैसला, रोक से इनकार

बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 30 से 32 ग्रामीण सवार थे। सभी महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र से चंद्रपुर दर्शन के लिए पहुंचे थे और वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार माज़दा ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

SUPREME COURT : CJP मार्च पर SC का बड़ा फैसला, रोक से इनकार

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 15 गंभीर घायलों का इलाज जारी है। कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे में मृतक और घायलों में महासमुंद जिले के पटेरापाली, गाड़ाघाट और बागबाहरा क्षेत्र के ग्रामीण शामिल बताए जा रहे हैं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related